देश में घटी कुल बेरोजगारी दर, युवाओं की बेरोजगरी में हुई बढ़ोतरी
देश
भारत की कुल बेरोजगारी दर जुलाई 2026 में घटकर 5.1 प्रतिशत हो गई है, लेकिन युवाओं के लिए हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं। 15 से 29 साल की उम्र के युवाओं में बेरोजगारी दर बढ़कर 15.6 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी तब हुई है, जब उनकी श्रम बल भागीदारी दर लगभग वैसी ही रही है। ये आंकड़े ऐसे समय सामने आए हैं, जब पिछले महीने पूरे देश में Gen-Z के विरोध प्रदर्शन देखे गए थे।
ग्रामीण बेरोजगारी बढ़ी, शहरी में सुधार
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी थोड़ी बढ़ गई है, जबकि शहरी क्षेत्रों में कुछ सुधार हुआ है। महिलाओं में बेरोजगारी थोड़ी बढ़कर 5.4 प्रतिशत हो गई है, जबकि पुरुषों की बेरोजगारी घटकर 5 प्रतिशत पर आ गई है। ये आंकड़े युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अभी भी बनी हुई चुनौतियों को साफ दिखाते हैं।