उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला
क्या है खबर?
उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार रात को बड़ा रेल हादसा टल गया। योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए और एक डिब्बा दीवार तोड़कर लटक गया। घटना के समय ट्रेन पूरी तरह खाली थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के समय ट्रेन वाशिंग लाइन से शंटिंग लाइन की ओर लाई जा रही थी। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
उज्जैनी एक्सप्रेस शंटिंग लाइन की ओर जा रही थी, तभी खांड गांव मे शंटिंग लाइन के अंत में लगे बफर से इंजन टकरा गया। इससे ट्रेन के डिब्बों पर दबाव बढ़ गया और वे पटरी से उतर गए। इनमें एक डिब्बा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक से बाहर निकलकर दीवार को तोड़ते हुए लटक गया। हादसे के बाद मुख्य रेल लाइन प्रभावित हुई। हालांकि, लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर सुरक्षित हैं।
जांच
ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते हादसा
रेल अधिकारियों का कहना है कि ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ है। हालांकि, इसकी तकनीकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी को मंगलवार सुबह 6 बजे रवाना होना था, निकलने से पहले ट्रेन की शंटिंग हो रही थी। एक दिन पहले बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना जाने वाली यात्री ट्रेन में आग लग गई थी। हालांकि, ट्रेन खाली होने से हादसा टल गया था।
ट्विटर पोस्ट
हादसे का दृश्य
#WATCH | Rishikesh, Uttarakhand: Following the late-night Ujjaini Express rail incident near Khand Gaon in Rishikesh, the railway administration’s rescue team has been continuously carrying out restoration operations. With the help of cranes, three damaged coaches of the Ujjaini… pic.twitter.com/8x11ab9aDL
— ANI (@ANI) May 19, 2026
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद ट्रेन की हालत
ऋषिकेश, उत्तराखंड से एक ताज़ा वीडियो सामने आया है। कल रात योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खांड गांव इलाके में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे। यह सुबह के दृश्य उसी दुर्घटना स्थल के हैं। राहत की बात यह है कि हादसे के वक्त ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था। pic.twitter.com/9o25iQgg8s
— Waseem Zaidi (@NewsZD) May 19, 2026