दिल्ली में पूर्वोत्तर की महिलाओं से हैवानियत, नस्लीय टिप्पणियों के साथ कपड़े भी फाड़े
देश
दिल्ली के नेहरू प्लेस में एक क्लब के बाहर 10 मई की सुबह-सुबह पूर्वोत्तर की दो महिलाओं पर हमला हुआ। दोनों महिलाएं चाय पी रही थीं तभी कुछ युवकों के एक समूह ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने नस्लभेदी गालियां दीं और अश्लील कमेंट्स किए, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। एक महिला ने बताया कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई और उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए।
हमलावरों ने डंडे का इस्तेमाल किया
हमलावरों ने दोनों महिलाओं को धमकी भी दी कि अगर उन्होंने आवाज़ उठाई। जब पीड़ितों ने भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने डंडे का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की और बताया कि इस मामले में जांच अभी जारी है।