NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / नेपाल के जरिए भारत में घुसपैठ कर रहे 2 चीनी नागरिक गिरफ्तार, जासूस होने का शक
    अगली खबर
    नेपाल के जरिए भारत में घुसपैठ कर रहे 2 चीनी नागरिक गिरफ्तार, जासूस होने का शक
    भारतीय सुरक्षाबलों की गिरफ्त में दोनों चीनी नागरिक

    नेपाल के जरिए भारत में घुसपैठ कर रहे 2 चीनी नागरिक गिरफ्तार, जासूस होने का शक

    लेखन आबिद खान
    Jul 23, 2023
    04:48 pm

    क्या है खबर?

    बिहार के पूर्वी चंपारण में सुरक्षाबलों ने 2 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये शनिवार रात नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। आव्रजन विभाग ने ये कार्रवाई की है।

    बताया जा रहा है कि दोनों नागरिक चीन के जैंगक्सी प्रांत के निवासी हैं। फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर अधिकारी जासूसी और दूसरे अलग-अलग एंगल को ध्यान में रखकर पूछताछ कर रहे हैं।

    शख्स

    पहले भी घुसपैठ करते पकड़े गए थे दोनों शख्स

    इससे पहले ये दोनों शख्स 2 जुलाई को अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए पकड़े गए थे। तब इनके पास से पासपोर्ट मिला था, लेकिन वैध वीजा नहीं था।

    इसके बाद अधिकारियों ने दोनों को चेतावनी देकर वापस नेपाल की सीमा में भेज दिया था। अधिकारियों ने दोनों को भारतीय वीजा के जरिए वैध तरीके से प्रवेश करने की सलाह दी थी।

    दूसरी बार घुसपैठ के बाद अब दोनों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है।

    जासूस

    दोनों पर जासूस होने का शक

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने दोनों चीनी नागरिकों की अवैध घुसपैठ के पीछे 'जासूसी' की संभावना से इनकार नहीं किया है।

    अखबार से बात करते हुए एक अधिकारी ने कहा, "पूछताछ के दौरान दोनों नागरिक अजीब व्यवहार करते नजर आए। उनमें से एक धाराप्रवाह अंग्रेजी बोल रहा है। उनके द्वारा दिए गए बयान असंगत और विरोधाभासी हैं।"

    पूछताछ में पता चला है कि ये लोग शनिवार सुबह वीरगंज पहुंचे और यहां एक होटल में खाना खाया।

    चीन

    कौन हैं दोनों चीनी नागरिक?

    गिरफ्तार शख्स में से एक का नाम फु कांग है, जिसका पासपोर्ट नंबर EK5643259 है। ये पासपोर्ट 31 मई, 2023 को जारी हुआ है और 30 मई, 2033 तक वैध है। कांग चीन के जियांजी का रहने वाला है।

    दूसरे शख्स का नाम झाओ जिंग है, जिसका पासपोर्ट नंबर EJ9445927 है। झाओ जिंग का पासपोर्ट 28 फरवरी, 2023 को जारी हुआ है और 27 फरवरी, 2033 तक वैध है। जिंग की उम्र 39, जबकि कांग की उम्र 28 साल है।

    मामले

    हाल ही में सामने आए घुसपैठ के कई मामले?

    कुछ दिन पहले ही सीतामढ़ी में नेपाल सीमा के पास से 2 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। किशनगंज में भी एक चीनी शख्स को गिरफ्तार किया गया था, जो नेपाल के नकली पासपोर्ट के जरिए भारत में घुस गया था। इस शख्स के पास से चीनी पहचान पत्र भी बरामद हुआ था।

    पूछताछ में शख्स ने खुद को चीनी नागरिक बताते हुए कहा था कि उसने रिश्वत देकर नकली नेपाली पासपोर्ट बनवाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    नेपाल
    बिहार

    ताज़ा खबरें

    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान

    चीन समाचार

    कश्मीर में G-20 बैठक: चीन ने आपत्ति जताते हुए बनाई दूरी, भारत ने दिया जवाब  G-20
    चीन: AI से जालसाजों ने वीडियो कॉल पर बदला चेहरा, युवक से की करोड़ों की ठगी  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    उत्तराखंड के पास LAC से 11 किलोमीटर दूर गांवों का निर्माण कर रहा चीन- रिपोर्ट भारत-चीन संबंध
    #NewsBytesExplainer: चीन में हर हफ्ते 6.5 करोड़ कोरोना संक्रमित मिलने की आशंका, क्यों बढ़ रहे मामले? कोरोना वायरस

    नेपाल

    नेपाल: तारा एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार भारतीयों समेत 22 लोग थे सवार जापान
    दो देशों के बीच में मौजूद हैं ये पांच जगहें, जानिए इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें नीदरलैंड
    दिल्ली: देश का सबसे बड़ा कार चोर गिरफ्तार, 27 साल में चुराई 5,000 कार दिल्ली पुलिस
    नेपाल की यात्रा के दौरान इन पांच चीजों की खरीददारी करना न भूले लाइफस्टाइल

    बिहार

    भारत की 5 अजीबो-गरीब मिठाइयों के नाम, खाने के बाद नहीं भूलेंगे स्वाद; जानिए कहां मिलेगी  खान-पान
    बिहार: विपक्षी पार्टियों की बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा, भाजपा करेगी 4 बड़ी रैली नरेंद्र मोदी
    बिहार: भागलपुर में निर्माणाधीन पुल टूटकर गंगा नदी में गिरने के बाद से गार्ड लापता भागलपुर
    वीडियो: जेल में बंद पत्रकार मनीष कश्यप ने भागलपुर पुल की खामियों पर उठाए थे सवाल भागलपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025