NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना संक्रमित पाए गए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, घर पर आइसोलेट हुए
    देश

    कोरोना संक्रमित पाए गए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, घर पर आइसोलेट हुए

    कोरोना संक्रमित पाए गए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, घर पर आइसोलेट हुए
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 07, 2021, 01:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना संक्रमित पाए गए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, घर पर आइसोलेट हुए

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। देव ने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी देते हुए लिखा, 'मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं और डॉक्टरों की सलाह पर मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मैं सभी लोगों से महामारी से बचाव के नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील करता हूं।'

    देशभर में बढ़ रहे संक्रमण के मामले

    पिछले कुछ दिनों से देश के कई राज्य संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं और महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आम से लेकर खास तक, हर वर्ग के लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सरकार का कहना है कि अगले चार हफ्ते बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। हालिया दिनों में कई बड़े नेताओं और दूसरी हस्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

    इन बड़े नेताओं को भी पाया जा चुका है कोरोना से संक्रमित

    देव से पहले अन्य मुख्यमंत्री और कई बड़े नेता भी संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आदि के नाम प्रमुख हैं। पिछले महीने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भी संक्रमित पाया गया था।

    कोरोना के कारण कई नेताओं की गई है जान

    कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कुछ नेताओं की मौत भी हुई है। इनमें सबसे प्रमुख नाम कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल का है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के लगभग एक महीने बाद नवंबर में उनका निधन हो गया था। रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी को भी कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। अब तक कम से कम पांच सांसद और छह विधायक कोरोना के शिकार हो चुके हैं।

    त्रिपुरा में कोरोना के 33,575 मामले

    लगभग 37 लाख की आबादी वाले त्रिपुरा में अब तक कोरोना के 33,575 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इनमें से 90 सक्रिय मामले हैं, 33,092 लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 393 की मौत हुई है।

    देशभर में महामारी की क्या स्थिति?

    भारत में बीते दिन कोरोना के 1,15,736 नए मामले सामने आए और 630 मरीजों की मौत हुई है। महामारी की शुरुआत के बाद देश में एक दिन में मिले ये सर्वाधिक मामले हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,28,01,785 हो गई है। इनमें से 1,66,177 लोगों की मौत हुई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 8,43,473 हो गई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत महामारी से तीसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    त्रिपुरा
    बिप्लब देब
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    स्किन केयर रुटीन में आयुर्वेदिक चीजों को करें शामिल, मिलेगा फायदा आयुर्वेद
    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट

    त्रिपुरा

    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित भाजपा समाचार
    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण विधानसभा चुनाव
    त्रिपुरा: चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले की जांच का आदेश चुनाव आयोग
    त्रिपुरा: चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई घायल भाजपा समाचार

    बिप्लब देब

    बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री त्रिपुरा
    त्रिपुरा: भाजपा में आंतरिक कलह की अटकलों के बीच बिप्लब देब का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा त्रिपुरा
    सुप्रीम कोर्ट का त्रिपुरा निकाय चुनाव पर रोक लगाने से इनकार, दिए सुरक्षा बढ़ाने के आदेश तृणमूल कांग्रेस
    त्रिपुरा हिंसा का हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार से हलफनामा दायर करने को कहा बांग्लादेश

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023