उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, डर के चलते घरों से बाहर निकले लोग
देश
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार तड़के 1:21 बजे 4.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र बरकोट तहसील के राजगढ़ी के पास था, जो जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके इतने तेज़ थे कि बरकोट, पुरोला और दुंडा जैसे शहरों के लोग घबरा गए और एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए।
उत्तरकाशी में भूकंप से कोई हताहत नहीं
गनीमत रही कि भूकंप के बाद किसी तरह की जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत प्रभावित इलाकों का जायजा लिया है और लोगों की सुरक्षा के लिए स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल, सभी हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।