आज बैंक बंद; RBI के इस नियम से लगा ब्रेक, पर घर बैठे ऐसे निपटाएं अपने काम
देश
आज अगर आप बैंक जाने की सोच रहे थे, तो जान लीजिए कि SBI, HDFC और ICICI जैसे देश के ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों के लिए छुट्टी रखता है। इस वजह से आज बैंक की शाखाओं में कोई काम नहीं हो पाएगा।
डिजिटल बैंकिंग चालू, ब्रांच की सेवाएं रुकी हुई
हालांकि, चिंता की बात नहीं है, डिजिटल बैंकिंग हमेशा की तरह चालू रहेगी। आप UPI या NEFT के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल भर सकते हैं या अपना बैलेंस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि कैश जमा करना, चेक क्लियरेंस या लॉकर से जुड़े काम जैसी ब्रांच वाली सेवाओं के लिए आपको अगले हफ्ते बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ेगा।