LOADING...
तिरुपति-हैदराबाद इंडिगो के उड़ान में आई तकनीकी खराबी, 40 मिनट हवा में रहने के बाद लौटा
तिरुपति हैदराबाद इंडिगो उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटा

तिरुपति-हैदराबाद इंडिगो के उड़ान में आई तकनीकी खराबी, 40 मिनट हवा में रहने के बाद लौटा

लेखन गजेंद्र
Jul 21, 2025
10:29 am

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश के तिरुपति से तेलंगाना के हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की 6E 6591 उड़ान तकनीकी खराबी के बाद आधे रास्ते से तिरुपति लौट आई। हवाई यातायात ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के मुताबिक, विमान एयरबस A321 नियो ने तिरुपति हवाई अड्डे से रविवार शाम को 7:42 बजे उड़ान भरी थी और करीब 8:34 बजे वापस हवाई अड्डे लौट आया था। उड़ान के वापस लौटने के पीछे विमान की तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

उड़ान

40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा विमान

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान उड़ान भरने के बाद तिरुपति के वेंकटगिरी कस्बे के ऊपर पहुंचा था कि उसने यू-टर्न ले लिया। इसके बाद, करीब 40 मिनट तक वह हवा में चक्कर लगाता रहा और वापस लौट आया। यह उड़ान उस दिन तिरुपति से हैदराबाद जाने वाली अंतिम उड़ान थी, जिसे रद्द कर दिया गया। अब इसे आज शाम 7:20 बजे तिरुपति से रवाना किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

विमान लौटने पर नाराज यात्रियों की एयरलाइन कर्मचारियों से बहस

Advertisement

खराबी

दिल्ली से गोवा जा रहे विमान में भी आई थी खराबी

इंडिगो एयरलाइन के विमानों में तकनीकी खराबी की यह पहली घटना नहीं है। पिछले हफ्ते ऐसी अन्य घटनाएं भी सामने आई थी, जिसमें विमानों को बीच हवा से लौटा दिया गया था। दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो उड़ान 6E-6271 तो एक इंजन की खराबी की वजह से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारी गई थी। विमान के पायलट ने "पैन-पैन-पैन" करके आपातकालीन संदेश भी दिया था।

Advertisement