Page Loader
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐलान, महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपी होंगे सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित
राजस्थान में महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी (तस्वीर: ट्विटर/@ashokgehlot51)

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐलान, महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपी होंगे सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित

लेखन गजेंद्र
Aug 08, 2023
07:30 pm

क्या है खबर?

राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने फैसला किया है कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने या उनके खिलाफ कोई भी अपराध करने पर आरोपियों को सरकारी नौकरी से वंचित रखा जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों और मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है।'

फैसला

अपराधियों की तरह रखा जाएगा रिकॉर्ड

गहलोत ने ट्वीट में लिखा, 'इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा और राज्य सरकार या पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा।' बता दें कि राजस्थान के भीलवाड़ा में पिछले दिनों एक किशोरी के गैंगरेप के बाद उसको कोयला भट्टी में जला दिया गया। इसके बाद उसके शव के टुकड़ों को तालाब में फेंक दिया गया। मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

मुख्यमंत्री गहलोत ने किया ट्वीट