Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / सावधान! बाजार में आ गए हैं Rs. 50 के नकली नोट, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
देश

सावधान! बाजार में आ गए हैं Rs. 50 के नकली नोट, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

सावधान! बाजार में आ गए हैं Rs. 50 के नकली नोट, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
लेखन प्रमोद कुमार
Nov 24, 2018, 04:53 pm 3 मिनट में पढ़ें
सावधान! बाजार में आ गए हैं Rs. 50 के नकली नोट, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

बीते अगस्त में RBI ने Rs. 50 के नए नोट बाजार में उतारे थे। अब खबरें आ रही हैं कि Rs. 50 के नकली नोट भी बाजार में आ गए हैं। अभी यह नोट बैंकों तक नहीं पहुंचे है, लेकिन उनको इसके बारे में सूचित कर दिया गया है और जांच-पड़ताल कर नोट लेने को कहा गया है। बड़े नोटों को लेकर तो सभी सावधान रहते हैं, लेकिन आइये जानते हैं छोटी रकम के नकली नोटों से कैसे सावधान रहें।

नकली नोट
कैसे छापे गए हैं नकली नोट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाजार में चल रहे नकली नोट मशीन से नहीं छापे गये हैं। इन्हें असली नोट से स्कैन करके तैयार किया गया है। इसे लेकर बैंकों ने अपनी सभी शाखाओं को सतर्क कर दिया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि हर नोट की अच्छे से जांच-पड़ताल के बाद ही उसे स्वीकार किया जाए। अगर आपके पास भी ऐसा कोई नोट आता है तो आप उसकी आसानी से पड़ताल कर सकते हैं।

पहचान
ऐसे पहचानें असली नोट

असली नोट के अगले हिस्से में देवनागरी में 50 लिखा होता है। इसके अलावा महात्मा गांधी की तस्वीर, 'भारत' और 'RBI' लिखा सिक्योरिटी थ्रेड, महात्मा गांधी की तस्वीर के दायें तरफ गारंटी क्लॉज, गवर्नर के हस्ताक्षर, RBI का निशान, नोट के दायीं तरफ अशोक पिलर का निशान, वॉटरमार्क और दायीं तरफ नीचे की ओर छोटे से बड़े होते क्रम में नंबर पैनल आदि होता है। असली नोट में अलग-अलग जगह छोटे शब्दों में RBI, भारत, INDIA और 50 लिखा है।

पहचान
ऐसे करें नोट के पीछे की पहचान

असली नोट के पीछे की तरफ भी कुछ ऐसे निशान होते हैं, जिन्हें देखकर असली और नकली नोट में फर्क किया जा सकता है। असली नोट के पीछे बायीं तरफ नोट प्रिंट होने का साल, स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो, भाषा पैनल, हम्पी के रथ का चित्र आदि निशान होते हैं। इन्हें देखकर असली नोट की पहचान की जा सकती है। Rs. 50 के असली नोट का साइज 66 mm x 135 mm होता है।

नया नोट
अगस्त में जारी हुआ था Rs. 50 का नया नोट

नोटबंदी के बाद कई नए नोट चलन मे आए हैं। RBI ने नोटबंदी के बाद Rs. 2,000, और 500 के नोट उतारे थे, उसके बाद Rs. 200, 100, 50, 10 के नए नोट उतारे गए। Rs. 50 के नए नोट का रंग फ्लोरोसेंट ब्लू है और इस नोट में पीछे की तरफ हंपी के रथ की तस्वीर बनी हुई है। इस नोट के दोनों तरफ डिजाइन और ज्यामितीय ढांचे के साथ रंगों का भी ध्यान रखा गया है।

नकली नोट
नोटबंदी के बाद बढ़े Rs. 50 और Rs. 100 के नकली नोट

अगस्त में आई RBI की रिपोर्ट के अनुसार, नोटबंदी के बाद Rs. 50 और Rs. 100 के नकली नोटों में बढ़ोतरी हुई है। Rs. 100 के नकली नोटों में 35 प्रतिशत और Rs. 50 के नोटों में 154.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं नकली नोटों की कुल संख्या में गिरावट देखी गई है। साल 2016-17 में 7 लाख 62 हज़ार 72 जाली नोट पकड़े गए थे, जबकि साल 2017-18 में 5 लाख 22 हज़ार 783 नकली नोट पकड़े गए।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
ताज़ा खबरें
एजबेस्टन टेस्ट: ऋषभ पंत ने लगाया शानदार शतक, बनाए ये बेहतरीन रिकॉर्ड्स
एजबेस्टन टेस्ट: ऋषभ पंत ने लगाया शानदार शतक, बनाए ये बेहतरीन रिकॉर्ड्स खेलकूद
कारों में लगती हैं ये लाइटें, हैलोजन और LEDs के अलावा और भी हैं कई विकल्प
कारों में लगती हैं ये लाइटें, हैलोजन और LEDs के अलावा और भी हैं कई विकल्प ऑटो
मानसून के दौरान अपने पैरों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये पांच टिप्स
मानसून के दौरान अपने पैरों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये पांच टिप्स लाइफस्टाइल
क्या आपको पसंद हैं फाइटिंग गेम्स? अपने स्मार्टफोन में अभी डाउनलोड करें ये टॉप-5 टाइटल्स
क्या आपको पसंद हैं फाइटिंग गेम्स? अपने स्मार्टफोन में अभी डाउनलोड करें ये टॉप-5 टाइटल्स टेक्नोलॉजी
इंग्लैंड में वार्विकशायर के लिए रॉयल लंदन कप में खेलते नजर आएंगे क्रुणाल पंड्या
इंग्लैंड में वार्विकशायर के लिए रॉयल लंदन कप में खेलते नजर आएंगे क्रुणाल पंड्या खेलकूद
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022