सिकंदराबाद कैंट से 12 हथियार गायब, जांच में जुटी NIA
देश
सिकंदराबाद कैंटोनमेंट में 20 मद्रास रेजिमेंट से 12 हथियार गायब हो गए हैं। इन हथियारों में AK-203 असॉल्ट राइफलें, एक INSAS 1B1 राइफल और कई पिस्तौल शामिल हैं। चोरी का पता 31 अगस्त को तब चला, जब कैंप के हथियार रखने वाली जगहों पर ताले टूटे हुए मिले।
NIA ने किया मौके का मुआयना
घटना के तुरंत बाद NIA की एक टीम ने मौके का जायजा लिया। इस मामले में उन सेना के जवानों से पूछताछ की जा रही है जिनकी हथियार रखने वाली जगह तक पहुंच थी। मामले की जांच में मिलिट्री इंटेलिजेंस और तेलंगाना पुलिस भी शामिल है। हालांकि, अब तक अग्निवीरों की भूमिका से इनकार किया गया है। यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए अभी तक इसकी जानकारी बहुत गोपनीय रखी गई है।