भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का 'मालाबार 2026' युद्धाभ्यास शुरू
अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में 'मालाबार 2026' नामक एक बड़ा संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य समुद्र में साथ मिलकर काम करने की क्षमता को बढ़ाना है।
भारत में अमेरिकी दूतावास ने बताया है कि इन अभ्यासों का मुख्य उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों में देशों के बीच टीम वर्क को मजबूत करना और एक-दूसरे के कौशल को साझा करना है।
INS सह्याद्री जापान पहुंचा
भारत का स्टील्थ फ्रिगेट INS सह्याद्री इस नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे पर पहुंच गया है। जापानी नौसेना ने जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया, और योकोसुका डिस्ट्रिक्ट के कमांडेंट वाइस एडमिरल यागी कोजी ने जहाज के चालक दल का अभिनंदन किया।
इस अभ्यास में बंदरगाह और समुद्री, दोनों चरणों में गतिविधियां होंगी। इसका मकसद आपसी विश्वास को मजबूत करना और पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सभी के लिए सुरक्षित और खुला बनाए रखना है।