सर्जन ने निकली गलत किडनी, सर्जन पर लगा 2 करोड़ रुपये का जुर्माना
देश
साल 2012 में एक सर्जन ने ऑपरेशन के दौरान शांति देवी की गलत किडनी निकाल दी थी। इस बड़ी लापरवाही के कारण उनके शरीर में काम करने लायक एक भी किडनी नहीं बची। इसी वजह से शांति देवी को 2014 में निधन होने तक डायलिसिस पर ही रहना पड़ा था। आयोग ने इस पूरी घटना को 'एक मेडिकल डिजास्टर और बहुत बड़ी लापरवाही' करार दिया है।
दाहिनी किडनी थी खराब, लेकिन निकाल दी बाईं
मेडिकल रिपोर्ट में शांति देवी की दाहिनी किडनी खराब बताई गई थी। इसके बावजूद सर्जन ने उसकी जगह उनकी बाईं, यानी बिल्कुल सेहतमंद किडनी निकाल दी। आयोग ने इस गंभीर चूक को एक बार फिर 'मेडिकल डिजास्टर और बहुत बड़ी लापरवाही' बताया है। सर्जन का बचाव मान्य नहीं रहा, क्योंकि ऑपरेशन के बाद के रिकॉर्ड्स ने उनकी गलती को पूरी तरह से साबित कर दिया था। कुल मुआवजे में से 1.5 करोड़ रुपये लापरवाही के लिए दिए जाएंगे।