केरलम कांग्रेस को CJI पर टिप्पणी पड़ी भारी, सुप्रीम कोर्ट ने भेजा अवमानना नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के पदाधिकारियों को अवमानना का नोटिस भेजा है। दरअसल, KPCC ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
कोर्ट ने यह भी साफ किया कि फैसलों की आलोचना करना तो सही है, लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर न्याय प्रक्रिया में बाधा नहीं डाली जा सकती। अदालत ने चेतावनी दी कि उसके अधिकार को कमजोर करने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उसे गंभीरता से लिया जाएगा।
KPCC अध्यक्ष सनी जोसेफ ने दी जानकारी न होने की बात
KPCC अध्यक्ष सनी जोसेफ का कहना है कि यह पोस्ट नेतृत्व को बिना जानकारी दिए की गई थी और इसे डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है।
कोर्ट ने इस मौके पर सभी को याद दिलाया कि न्यायिक स्वतंत्रता को बनाए रखना और संवैधानिक पदों का सम्मान करना कितना जरूरी है। इसके साथ ही, पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट परिसर में राहुल गांधी की कथित राजनीतिक गतिविधियों की भी जांच की मांग उठी है। आरोप है कि इन गतिविधियों से वकीलों, वादकारियों, न्यायिक अधिकारियों या कोर्ट स्टाफ की आवाजाही में दिक्कत आई होगी।