सुप्रीम कोर्ट से आजम खां को बड़ा झटका, जमानत खारिज होते ही ED ने दबोचा
देश
सुप्रीम कोर्ट ने जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की जमानत खारिज कर दी है। इसके साथ ही अदालत ने इस मामले को इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी, जिसमें अंतरिम आदेश सुनाए जाने की उम्मीद है।
ED ने आजम खां को गिरफ्तार किया
78 साल के आजम खां को एक दूसरे मामले में जेल से बाहर आते ही ED ने गिरफ्तार कर लिया। उनके वकील कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया है कि उन्हें चुनाव के समय जेल में रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। अब सबकी नजरें 16 नवंबर को हाई कोर्ट पर टिकी हुई हैं।