महाराष्ट्र सरकार ने चीनी की महंगाई पर उठाया बड़ा कदम, अब घरों के लिए सस्ती होगी चीनी
चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने एक नई योजना सामने रखी है। इस योजना के तहत घरों में इस्तेमाल होने वाली चीनी सस्ती मिलेगी, जबकि बिस्किट और कोल्ड्रिंक बनाने वाली बड़ी कंपनियों को इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। सरकार का इरादा उन परिवारों को महंगाई से राहत दिलाना है, जो बढ़ती कीमतों के कारण परेशान हैं।
परिवारों द्वारा 10 प्रतिशत है चीनी का उपयोग
कुल बिकने वाली चीनी में से परिवारों का इस्तेमाल करीब 10 प्रतिशत ही होता है। ऐसे में यह दोहरी कीमत प्रणाली किसानों और चीनी मिलों को कोई नुकसान पहुंचाए बिना ही काम कर सकती है। बड़ी कंपनियों से मिलने वाली ज्यादा कीमत से परिवारों के लिए सस्ती चीनी की लागत को संतुलित किया जाएगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार भी 1 सितंबर से दुकानों में चीनी की जमाखोरी पर लगाम लगाने वाली है। महाराष्ट्र की इस योजना पर भी विचार किया जा रहा है। यह ठीक वैसे ही काम करेगा जैसे LPG सिलेंडर घरों और दफ्तरों के लिए अलग-अलग दामों पर मिलते हैं।