बिहार: दानापुर के ATM में अब काटे जा रहे हैं बाल! वायरल हुई हेयर कटिंग ATM की दुकान
बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का एक पुराना ATM बूथ अब पूरी तरह हेयर सैलून बन गया है। खास बात ये है कि बैंक का वो क्लासिक नीला बोर्ड और कांच का दरवाज़ा, दोनों आज भी वैसे के वैसे ही हैं। जब SBI ने अपनी ATM मशीन हटा ली, तो जगह के मालिक ने उसे एक नाई को किराए पर दे दिया। अब जब लोग यहां आते हैं, तो उन्हें लगता है कि वे कैश निकालने आए हैं, लेकिन यहां से बाल कटवाकर ही लौटते हैं।
वायरल हुआ हेयर कटिंग ATM की दुकान का वीडियो
अब तो यह जगह 'हेयर कटिंग ATM' के नाम से प्रसिद्ध हो गई है। लोग ऐसे वीडियो साझा कर रहे हैं जिनमें ग्राहक कैश निकालने के लिए अंदर जाते हैं, लेकिन अंदर उन्हें नाई बाल काटते हुए मिलते हैं। एक यूज़र ने तो मजाक में लिखा है, 'यहां कैश विड्रॉल नहीं, हेयर विड्रॉल होता है!' शुरुआत में हुई यह अचरज भरी स्थिति अब इस अनोखे सैलून को दानापुर का एक चर्चित स्थान बना चुकी है।