चेन्नई में मानसून की धमाकेदार दस्तक, 24 घंटे में झमाझम बारिश ने भिगोया शहर
देश
तमिलनाडु में उत्तर-पूर्वी मानसून आ गया है। इसके चलते चेन्नई में जमकर बारिश हुई। 2 नवंबर को सिर्फ 24 घंटों के अंदर चेन्नई में औसतन 76.07 मिलीमीटर बारिश हुई। इतनी बारिश हुई कि लोग छाता निकालने पर मजबूर हो गए। शहर के कमांड सेंटर ने 28 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भारी बारिश पर नजर रखी। इनमें से 5 स्टेशनों पर तो बहुत ज्यादा बारिश दर्ज हुई।
रोयापुरम जोन के पैरिस में 149.2 मिलीमीटर बारिश
रोयापुरम जोन के पैरिस इलाके में सबसे ज्यादा बारिश हुई। वहां 149.2 मिलीमीटर पानी बरसा। मनाली और एनोर जैसे उत्तरी इलाकों में भी बारिश का आंकड़ा 100 मिलीमीटर के पार पहुंच गया। वहीं, बेसिन ब्रिज जैसे बीच के इलाकों में भी कम बारिश नहीं हुई। जबकि वेलाचेरी और मेडवक्कम जैसे दक्षिणी इलाकों में बारिश थोड़ी कम हुई। इन जगहों पर करीब 27.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।