कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरभ दास को उनके पासपोर्ट से जुड़े एक मामले में कारण बताओ नोटिस दिया गया है। यह नोटिस खास तौर पर उनके जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी को लेकर है। विदेश मंत्रालय ने इस पर कहा है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। अगर अधिकारियों को कोई ऐसी गड़बड़ी मिलती है या उसकी शिकायत की जाती है, तो ऐसे में तथ्यों को छुपाने का मामला बनता है और इसी के तहत यह कार्रवाई हुई है। दास को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है।
दास ने ऑक्सफोर्ड यूनियन यात्रा को उत्पीड़न बताया
दास का कहना है कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनियन में एक बातचीत के लिए ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया। उन्होंने इस कदम को उन्हें परेशान करने और युवाओं को डराने की कोशिश बताया है।