भारतीय नौसेना का एक अहम युद्धपोत INS बेतवा अब बड़े बदलाव के लिए तैयार है। रक्षा मंत्रालय ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ 498.58 करोड़ रुपये का एक समझौता किया है। इसका मकसद इसके पुराने स्टीम-आधारित प्रोपल्शन सिस्टम को बदलकर डीजल-इंजन-आधारित सिस्टम लगाना और इसकी युद्धक टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाना है। इसकी खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में 50 से ज्यादा माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) भी शामिल हैं।
यह बदलाव स्थानीय उद्योगों और नौकरियों को बढ़ावा देगा
यह बदलाव सिर्फ नई तकनीक लाने तक ही सीमित नहीं है। इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, नौकरियां पैदा होंगी और भारतीय कंपनियों को जहाज की मरम्मत और आधुनिकीकरण में अपने कौशल को निखारने में मदद मिलेगी। यह भारत के आत्मनिर्भरता के अभियान के एकदम अनुरूप है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना भी है कि हमारी ज्यादातर रक्षा संबंधी अपग्रेडेशन देश में ही, अपने ही लोगों के हुनर से पूरे हों।