मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में वकील ने पेश किया AI से बनाया हुआ सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जांच के आदेश
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया। यहां वकीलों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया एक फर्जी सुप्रीम कोर्ट का फैसला कोर्ट में पेश कर दिया, जिस पर उन्हें कड़ी फटकार मिली।
यह मामला पूर्व सब-इंस्पेक्टर पीयूष मणि तिवारी की नौकरी से बर्खास्तगी से जुड़ा था। सरकार ने अपना पक्ष मजबूत करने के लिए एक ऐसे कानूनी उदाहरण का सहारा लिया, जो असल में मौजूद ही नहीं था।
जस्टिस विवेक कुमार सिंह ने AG को सत्यापन का आदेश दिया
जस्टिस विवेक कुमार सिंह ने इस गलती को तुरंत भांप लिया। उन्होंने बताया कि जिस मामले का हवाला दिया गया था, वह इस केस से बिल्कुल भी जुड़ा नहीं था। इसके बाद उन्होंने आदेश दिया कि अब से अदालत में दाखिल होने से पहले सभी कानूनी तर्क और केस से जुड़े संदर्भों की एडवोकेट जनरल के दफ्तर से दोबारा जांच की जाए।
जज ने यह भी चेतावनी दी कि AI से बनी किसी भी बिना परखी हुई सामग्री का इस्तेमाल न किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी सामग्री अदालतों को गुमराह कर सकती है और कानूनी प्रक्रियाओं में सही जानकारी का होना बेहद जरूरी है।