भारतीय वायु सेना 13 से 21 नवंबर तक उत्तराखंड में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर एक बड़े हवाई अभ्यास की तैयारी में जुटी है। ये अभ्यास जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब तक फैले होंगे।
इन अभ्यासों का मुख्य मकसद यह जांचना है कि वायुसेना उत्तरी सीमाई इलाकों में कितनी तेजी और असरदार तरीके से प्रतिक्रिया दे सकती है।
वायुसेना के कौनसे विमान भरेंगे उड़ान?
सुखोई-30MkI और मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमान, AN-32 और C-295 जैसे परिवहन विमान, साथ ही Mi-17 हेलीकॉप्टर इन अभ्यासों में हिस्सा लेंगे।
इनमें से कई विमान मुश्किल हिमालयी इलाकों से उड़ान भरेंगे, जहां पतली हवा और बदलता मौसम चुनौतियों को और बढ़ा देता है। इस दौरान नागरिक उड़ानों को सुचारु बनाए रखने के लिए, अस्थायी हवाई क्षेत्र प्रतिबंध (NOTAM) लागू किए जाएंगे।