तमिलनाडु में हीटवेव का कहर खत्म, कई जिलों में बारिश का किया ऐलान
देश
तमिलनाडु में चल रही तेज 'अग्नि नक्षत्रम' हीटवेव आखिरकार 28 मई को खत्म हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान कोयंबटूर, नीलगिरी, सेलम, तिरुपुर और तंजावुर जैसे 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इससे लगता है कि अब लोगों को छातों की जरूरत पड़ेगी और गर्मी से रहत मिलेगी।
IMD का मानना है कि पूरे तमिलनाडु में ठंडक होगी
गर्मी का आधिकारिक दौर खत्म होने के बाद भी चेन्नई समेत 10 से ज्यादा जिलों में गुरुवार तक पारा 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। हालांकि, राहत की बात यह है कि IMD ने 31 मई से पूरे तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान जताया है। कन्याकुमारी और तिरुपुर जैसे इलाकों में हाल ही में हुई बारिश ने पहले ही लोगों को काफी सुकून दिया है।