बेंगुलरु जाएगा 8वां वेतन आयोग, वेतन और पेंशन पर रखी जा सकेगी बात
देश
जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 8वां वेतन आयोग 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरु जा रहा है। यह केंद्रीय कर्मचारियों और उनके यूनियनों के लिए अपने वेतन, पेंशन और काम की शर्तों को लेकर अपनी बात रखने का बड़ा मौका है। आयोग 3 सितंबर, 2027 को अपनी आखिरी रिपोर्ट जमा करेगा। इस रिपोर्ट से पहले आयोग कर्मचारियों की बातें सुनना चाहता है, ताकि रिपोर्ट में उनकी राय शामिल की जा सके।
ऑनलाइन बैठक के लिए 18 सितंबर तक करें आवेदन
बेंगलुरु की बैठकें आयोग के देशव्यापी दौरे का हिस्सा हैं। आयोग इससे पहले दिल्ली, पश्चिम बंगाल, लद्दाख और उत्तर प्रदेश का दौरा कर चुका है। यदि आपका संगठन आयोग से मिलना चाहता है, तो उसे 18 सितंबर तक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए 'यूनिक मेमो ID' का उपयोग करना जरूरी होगा। बैठक की जगह और समय की जानकारी पुष्ट प्रतिभागियों को पहले ही दे दी जाएगी।