बारिश का कहर: देहरादून में स्कूल बंद, ऋषिकेश में गंगा खतरे के करीब
देश
देहरादून में आज सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। दरअसल, भारी बारिश और बिजली गिरने के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार को यह आदेश जारी किया। छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
ऋषिकेश में गंगा का स्तर चढ़ा, लाउडस्पीकर से चेतावनी
ऋषिकेश में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, यह अभी भी चेतावनी के निशान से नीचे है। प्रशासन ने खास जगहों पर आपदा राहत दल तैनात किए हैं। साथ ही, लाउडस्पीकर के जरिए स्थानीय लोगों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को नदी के किनारों से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।