जम्मू के एक दंपति को ट्रेन में देरी होने के कारण फ्लाइट छूटने पर 63,199 रुपये का मुआवजा मिला है।
दिसंबर, 2022 में मोहित सिंह भाऊ और दामिनी बिलोरिया दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस में लगभग 4 घंटे अतिरिक्त फंसे रहे थे। इसी वजह से वे गुवाहाटी के लिए अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट नहीं पकड़ पाए। कंज्यूमर कमीशन ने कहा कि रेलवे की गलती थी और उन्हें इसकी भरपाई करनी होगी।
उत्तरी रेलवे भरेगा दंपति का खर्च
उत्तरी रेलवे को अब दंपति के नए फ्लाइट टिकट (35,699 रुपये), होटल में ठहरने का खर्च (2,500 रुपये) और मानसिक परेशानी के साथ कानूनी खर्च भी देना होगा।
रेलवे ने कोहरे को देरी का कारण बताया था, लेकिन इसे साबित नहीं कर सका। ब्याज अलग से जोड़ने पर, रेलवे को कुल 63,199 रुपये देने होंगे, जो 6 हफ्ते के अंदर चुकाने होंगे।
यह मामला बताता है कि जब सेवा देने वाली कंपनियां अपनी गलती से लोगों की योजनाओं को गड़बड़ करती हैं, तो उन्हें जवाबदेह ठहराया जा सकता है।