हैदराबाद का मशहूर बालापुर गणेश लड्डू 39 लाख रुपये में बिका, परंपरा ने रचा नया इतिहास
देश
हैदराबाद का मशहूर बालापुर गणेश लड्डू इस साल की नीलामी में 39 लाख रुपये में बिका, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पिछले साल यह 35 लाख रुपये में बिका था, लेकिन इस बार इसने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अर्बन ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक समा प्रणित रेड्डी ने यह विजयी बोली लगाई।
1994 से कैसे बढ़ी इस नीलामी की लोकप्रियता?
बालापुर गणेश उत्सव की शुरुआत 18 फुट ऊंची गणेश मूर्ति की शोभायात्रा के साथ हुई थी, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। बाद में, इस खास लड्डू को खरीदने के लिए 9 बोली लगाने वाले मैदान में उतरे। यह प्रथा 1994 में शुरू हुई थी, तब लड्डू केवल 450 रुपये में बिका था।
अब यह नीलामी एक बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम बन गई है, जहां आस्था और स्थानीय गौरव के साथ-साथ बोली की गरमागरमी भी खूब देखने को मिलती है।