NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर भारत में आने वाले दिनों में -4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है तापमान
    अगली खबर
    उत्तर भारत में आने वाले दिनों में -4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है तापमान
    उत्तर भारत में आने वाले दिनों में तापमान में काफी गिरावट हो सकती है

    उत्तर भारत में आने वाले दिनों में -4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है तापमान

    लेखन सकुल गर्ग
    Jan 12, 2023
    02:48 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर भारत के कई इलाकों में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। बीते दो दिन में ठंड से भले ही कुछ राहत मिली हो, लेकिन एक मौसम विशेषज्ञ ने आने वाले दिनों में भीषण ठंड पड़ने की चेतावनी दी है।

    मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने कहा कि 14 से 19 जनवरी तक उत्तर भारत भीषण शीत लहर की चपेट में रहेगा और इस दौरान मैदानी इलाकों का पारा -4 डिग्री सेल्सियस से लेकर दो डिग्री तक रह सकता है।

    बयान

    अधिकतम तापमान में होगी काफी गिरावट- विशेषज्ञ

    दहिया ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है और इसके सिंगल डिजिट तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही शीतलहर चरम पर होगी।'

    उन्होंने आगे कहा, 'जनवरी के शुरुआती 11 दिन में काफी ठंड पड़ी है। अगले कुछ दिन और भी ज्यादा ठंडे हो सकते हैं। इस साल जनवरी का महीना ऐतिहासिक रूप से ठंडा हो सकता है।'

    अनुमान

    IMD ने भी जताई शीत लहर की आशंका

    भारतीय विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश से कुछ दिनों के लिए ठंड से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों में शनिवार से शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना है।

    बता दें कि IMD ने पहले बताया था कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण शुक्रवार तक उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है।

    तापमान

    दिल्ली में गुरुवार को 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा था न्यूनतम तापमान

    NDTV के मुताबिक, 23 वर्षों में तीसरी सर्वाधिक ठंड दर्ज होने के बाद दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

    मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामानी ने बताया कि ऐसी ही स्थिति 2006 में अनुभव की गई थी। तब न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    स्थिति

    अन्य राज्यों में कैसा रहेगा तापमान?

    मौसम वैज्ञानिक जेनामानी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है।

    उन्होंने आगे कहा, "जम्मू-कश्मीर समेत हिमालयी राज्यों में 12 जनवरी को भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 11 से 14 जनवरी के बीच हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय मौसम विभाग
    उत्तर भारत
    NDTV
    पंजाब

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली समेत कई जगहों पर तापमान सामान्य से ज्यादा, हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दिल्ली
    क्या होती है हीटवेव और इसके बनने के क्या कारण है? दिल्ली
    मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में पिछले 122 सालों में सबसे गर्म रहा बीता अप्रैल महीना दिल्ली
    देशभर में कमजोर पड़ी गर्मी की लहर, दिल्ली में तीन दिनों के अंदर बारिश की संभावना दिल्ली

    उत्तर भारत

    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    पुलिस के 'कफन' में अंतिम यात्रा; पांच सालों में उत्तर भारत में मिले 26,000 अज्ञात शव DNA
    लॉकडाउन: उत्तर भारत में 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण- NASA वायु प्रदूषण
    महामारी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा, बचाव के लिए कौन सा मास्क बेहतर? भारत की खबरें

    NDTV

    कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की अहम बैठक, मुकुल वासनिक को बनाया जा सकता है पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी
    रामलीला में परशुराम बने मनोज तिवारी ने किया "विदेशी घुसपैठियों" का जिक्र, लक्ष्मण को बताया "आतंकी" दिल्ली
    NDTV में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप, मीडिया कंपनी ने कहा- फाउंडर्स ने नहीं दी सहमति गौतम अडाणी
    प्रणय रॉय और राधिका रॉय का इस्तीफा, NDTV में क्या हो रहा है? अडाणी समूह

    पंजाब

    भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने के दावों की जांच करेगा उड्डयन मंत्रालय आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र की आत्महत्या के बाद प्रदर्शन, जांच की मांग आत्महत्या
    जब भी पंजाब घूमने जाएं तो वहां से जरूर खरीदें ये पांच चीजें ट्रेवल टिप्स
    कनाडा ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों को सीमाई इलाकों में न जाने को कहा गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025