तेलंगाना: मासूम से कुकर्म के आरोप में मदरसा शिक्षक को उम्रकैद
देश
तेलंगाना के एक मदरसा शिक्षक को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। यह मामला दिसंबर 2024 में मस्जिद-ए-रहमत उन्नीसा के पास हुआ था।
घटना के एक हफ्ते बाद बच्चे ने अपनी मां को इसके बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
अदालत ने मोहम्मद मुनव्वर हुसैन को दोषी पाया
अदालत ने मोहम्मद मुनव्वर हुसैन को बाल संरक्षण कानूनों के तहत दोषी करार दिया। कोर्ट ने उस पर 25,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है और पीड़ित को 2,00,000 रुपये मुआवजे के तौर पर देने का आदेश दिया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्चे ने अपनी मां को यह भी जानकारी दी थी कि आरोपी ने 2 दिन पहले भी ऐसी ही एक घटना को अंजाम दिया था।