केरल में 14 साल के छात्र की आत्महत्या पर हंगामा: पिता का आरोप- शिक्षकों की प्रताड़ना ने ली जान
देश
केरल के मलप्पुरम में 2 मई को 14 साल के तेजस पी ने आत्महत्या कर ली। पिता हरीश का आरोप है कि प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों ने तेजस को अंकों के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। उन्होंने तेजस के ट्रांसफर सर्टिफिकेट पर खराब टिप्पणी करने की धमकी भी दी थी, जिससे उसे दूसरे स्कूल में दाखिला मिलने में दिक्कत आ सकती थी।
स्कूल के बाहर छात्र प्रदर्शन, कुछ हिरासत में
इन आरोपों के बाद SFI, MSF और फ्रेटरनिटी मूवमेंट जैसे छात्र संगठनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया, जबकि कुछ को धरने पर बैठने के बाद जबरन हटाना पड़ा। स्कूल ने उत्पीड़न के सभी आरोपों से साफ इनकार किया है। कैंपस के आस-पास शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।