तमिलनाडु सरकार ने किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज 600 मामले खत्म कर दिए हैं। ये मामले मई 2021 से अप्रैल 2026 के दौरान हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े थे। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों से जुड़े पुराने मामले वापस लेने का वादा किया था। अब गृह विभाग ने इस बारे में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है, जिससे यह फैसला पक्का हो गया है।
428 किसानों और 172 शिक्षकों के मामले वापस लिए गए
किसानों से जुड़े 428 मामलों में से ज्यादातद ऐसे थे जिनकी अभी जांच चल रही थी, या वे अदालत तक नहीं पहुंचे थे, या फिर उन्हें पहले ही खत्म कर दिया गया था। शिक्षकों के 172 मामलों में भी कुछ ऐसा ही हाल था। सरकार का यह फैसला शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों को वापस लेने का है।