तमिलनाडु सरकार का ऐतिहासिक कदम, शुरू किया 53 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का महाअभियान
तमिलनाडु में एक बड़ा पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। इसका लक्ष्य 5 साल से कम उम्र के लगभग 53 लाख बच्चों को इस बीमारी से बचाकर राज्य को पोलियो मुक्त बनाना है। बच्चों तक आसानी से पहुंचने के लिए पूरे राज्य में 43,000 से भी ज्यादा टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। ये केंद्र स्कूल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध हैं, ताकि अभिभावकों को अपने छोटे बच्चों को खुराक पिलाने में कोई परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री विजय ने की टीकाकरण अभियान की शुरुआत
मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने खुद एक स्कूल में बच्चों को पोलियो की पहली बूंद पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ केजी अरुणराज भी उपस्थित थे। 28 जून को चले मुख्य अभियान के दौरान 2 लाख्स से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने मिलकर लगातार काम किया। उनका मकसद दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले और यात्रा कर रहे बच्चों सहित, हर बच्चे तक पहुंचना और उसे टीका लगाना था।