तमिलनाडु सरकार ने अपनी गाइडेंस एजेंसी के 15 सीनियर अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने आंध्र प्रदेश को निवेश से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक की।
राज्य की जांच से डेटा सिक्योरिटी पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप ये भी हैं कि कुछ ऐसे प्रोजेक्ट, जिनके तमिलनाडु में आने की उम्मीद थी, वे आखिर में आंध्र प्रदेश चले गए। इन अधिकारियों में से कई को पिछली सरकार के समय नियुक्त किया गया था और मौजूदा सरकार ने भी उन्हें काम पर रखा था।
जांच जारी, DMK नेता ने आलोचना की
जांच अभी जारी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि कितनी जानकारी लीक हुई और इसका तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा।
DMK नेता और तमिलनाडु के पूर्व उद्योग मंत्री TRB राजा ने इस पूरे मामले को जिस तरह से संभाला गया, उसकी आलोचना की। उनका कहना था कि अनुभवी कर्मचारियों को हमेशा महत्व देना चाहिए, फिर चाहे सरकार किसी की भी हो। इसी बीच, TDP के प्रदेश अध्यक्ष पल्ला श्रीनिवास राव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। उनका कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया और अपनी मजबूत नीतियों के दम पर वे खुद ही निवेश ला सकते हैं।