तमिलनाडु का ऐतिहासिक फैसला, छात्रों के पहचान पत्रों से हटाई जाएगी जाति
तमिलनाडु सरकार कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए नए पहचान पत्र जारी करने की योजना बना रही है। इस बार इन पहचान पत्रों में जाति से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। सरकार का मकसद स्कूलों में समानता को बढ़ावा देना और किसी भी तरह के भेदभाव को रोकना है। जाति के बजाय इन पहचान पत्रों में छात्र का पता, ब्लड ग्रुप, आधार नंबर और उसकी शैक्षणिक योग्यता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल की जाएंगी।
तमिलनाडु के स्कूलों में प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे
ये नए पहचान पत्र एक बड़ी पहल का हिस्सा हैं, जिसके तहत छात्रों को स्कूल में ही कई महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र मिलेंगे। इससे छात्रों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पहचान पत्र पर ये सभी जानकारी उपलब्ध होने से आपातकालीन स्थिति में छात्र को फौरन मदद मिल सकेगी। शिक्षा मंत्री सेंगोत्तैयन ने बताया कि राजस्व और स्कूल शिक्षा विभाग मिलकर इस छात्र-हितैषी बदलाव को जल्द लागू करने के लिए काम कर रहे हैं।