बेंगलुरु के जेपी नगर में उस वक्त तनाव पैदा हो गया, जब सैयद अमीन ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता आर अजमद पाशा को कथित तौर पर गोली मारने की कोशिश की।
यह झगड़ा उनके रिश्ते को लेकर हुआ था। यह विवाद एक कपड़ों की दुकान पर इतना बढ़ा कि अमीन और उसके 3 साथियों ने पाशा के बेटे और भतीजों पर भी हमला कर दिया।
पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया
हाथापाई के दौरान, अमीन के एक दोस्त ने बंदूक निकाल ली, लेकिन पाशा ने किसी तरह हथियार पकड़ लिया। इसी खींचतान में एक गोली जमीन पर जा गिरी। इसके बाद, बदमाश हथियार लेकर स्कूटर पर सवार होकर भाग निकले।
पुलिस ने सैयद अमीन, अफान और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 115(2) के साथ 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 27(1) के तहत केस दर्ज किया है।