दिल्ली में फिर फैला स्वाइन फ्लू, 1,777 मामले; मंत्रालय ने दी ये अहम सलाह
इस साल स्वाइन फ्लू एक बार फिर लौट आया है। अकेले दिल्ली में अब तक इसके 1,777 मामले सामने आ चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए, स्वास्थ्य मंत्रियों की एक बैठक भी बुलाई गई थी। अब खांसी और बुखार जैसे लक्षण महसूस होने पर लोग बड़ी संख्या में जांच कराने के लिए आगे आ रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने फ्लू पर सलाह जारी की
स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वाइन फ्लू से बचने के लिए कुछ अहम बातें बताई हैं। मंत्रालय का कहना है कि अगर आपको गले में खराश, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द या थकान जैसे लक्षण महसूस होते हैं तो सतर्क हो जाएं।
छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और अस्थमा या डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। टीकाकरण लगवाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।
साथ ही, बार-बार हाथ धोना भी बहुत जरूरी है। अगर आप बीमार हैं, तो घर पर ही रहें। अगर लक्षण बने रहें या बिगड़ जाएं, तो देर न करें। तुरंत डॉक्टर से मिलें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है, "लक्षणों को जल्दी पहचानें और उन्हें नजरंदाज न करें। अगर आप इनमें से कोई भी लक्षण महसूस करते हैं, तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डॉक्टर की सलाह लें।"