स्विगी की नई रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली 2026 के दौरान लोगों ने सबसे ज्यादा मसाला डोसा, काजू कतली और पनीर बटर मसाला जैसे पकवान ऑर्डर किए। मिठाइयों की बात करें तो, काजू कतली लोगों की पहली पसंद बनी रही। इसके बाद मोतीचूर लड्डू, रसगुल्ला और गुलाब जामुन भी खूब ऑर्डर किए गए। इससे साफ है कि बाहर से खाना मंगवाने पर भी लोग अपने पुराने और पसंदीदा स्वाद को नहीं भूलते।
दिवाली पर स्विगी के ऑर्डर में 10.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी
इस बार दिवाली के त्योहार (6-8 नवंबर) पर फूड डिलीवरी के ऑर्डर में 10.7 प्रतिशत का उछाल देखा गया। यह उछाल 2025 की इसी तुलनात्मक अवधि (18-20 अक्टूबर, 2025) के मुकाबले दर्ज किया गया है। अब ज्यादा लोग त्योहारों पर अपने खाने के लिए सुविधा को तरजीह दे रहे हैं। स्विगी के इन आंकड़ों से पता चलता है कि बाहर से खाना मंगवाना अब आजकल के त्योहारों का एक अहम हिस्सा बन चुका है।