सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध और प्रदर्शनों पर पार्टियों से पूछे तीखे सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस, आम आदमी पाटीर् (AAP), ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जवाब मांगा है। दरअसल, दिल्ली के व्यापारियों ने शिकायत की है कि जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदर्शन करने का अधिकार और अपना कारोबार चलाने का अधिकार, दोनों ही मायने रखते हैं और इनके बीच एक सही संतुलन बनाना बहुत जरूरी है।
मुकुल रोहतगी ने रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की
व्यापारियों की ओर से पेश हुए वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में अपनी बात रखते हुए कहा कि रामलीला मैदान और जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों से स्थानीय बाजारों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित होता है। उन्होंने रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर पूरी तरह रोक लगाने का सुझाव दिया। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई 27 नवंबर को इसी तरह के दूसरे मामलों के साथ करेगा। दिल्ली में सार्वजनिक प्रदर्शनों का आम लोगों की ज़िंदगी पर क्या असर होता है, इस पर बहस लगातार चल रही है।