राहुल गांधी के 48 सवालों वाली अर्जी पर कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
क्या है खबर?
सुप्रीम कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और 10 विपक्षी नेताओं की 48 सवाल पूछने वाली याचिका पर चुनाव आयोग से अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जॉयमाल्या बागची और वी मोहना की पीठ ने मंगलवार को कहा कि याचिका पर आयोग की आपत्ति आने के बाद 9 दिसंबर को मामले की सुनवाई होगी। आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि याचिका पर आयोग को गंभीर आपत्तियां हैं।
सुनवाई
कोर्ट ने क्या कहा?
साल्वे ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान विपक्ष की याचिका का विरोध किया और कहा, "हमें इस बारे में कुछ कहना है। इसमें बहुत गंभीर भेदभाव है।"
इस पर CJI कांत ने कहा, "जो भी हो, आप अपना जवाब फाइल कर सकते हैं। आप अपनी आपत्तियां उठा सकते हैं। हम पूछताछ के मुद्दे की जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे।"
कांग्रेस नेता राहुल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पेश हुए थे।
सवाल
क्या सवाल पूछना चाहता है विपक्ष?
विपक्ष चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी से फरवरी 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच वो खुलासा चाहता है, जिसमें उन्होंने SIR, ECINET, फॉर्म-6 पर आपत्तियां दी हैं।
विपक्ष चुनाव आयोग के IT महानिदेशक से पूछना चाहता है कि क्या प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर के पास इलेक्टोरल-रोल डेटाबेस तक पहुंच थी औरइलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के ऑर्डर के बिना थोक में नाम हटाए गए?
विपक्ष पूछना चाहता है कि फॉर्म-6 में बदलाव की मंजूरी किसने दी?
ऐसे कुल 48 सवाल हैं।