Loading...
सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड फूड पर उच्च-वसा, उच्च-शुगर और उच्च-नमक की चेतावनी देने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड फूड पर उच्च-वसा, उच्च-शुगर और उच्च-नमक का अलग चित्र-लेबल लगाने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड फूड पर उच्च-वसा, उच्च-शुगर और उच्च-नमक की चेतावनी देने को कहा

लेखन गजेंद्र
Nov 26, 2026
12:47 pm

क्या है खबर?

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (FSSAI) को निर्देश दिया है कि वे पैकेट वाले खाने की चीजों पर आवश्यक चित्र लेबल लगाना शुरू करे। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और के विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि खाने की चीजों पर फ्रंट-ऑफ-पैकेज न्यूट्रिशन लेबलिंग (FOPNL) को अच्छे से लागू करें, जिसमें अधिक वसा, चीनी और नमक वाले उत्पाद लिए अलग-अलग चेतावनी का निशान लगा हो।

चेतावनी

पैकेट पर ये लिखा हो

कोर्ट ने कहा कि हर पैकेट पर हेक्सागोनल वॉर्निंग लेबल (6 किनारों वाले आकार का चेतावनी लेबल) पर उस न्यूट्रिएंट का स्टैंडर्ड पिक्चर वाला हिस्सा होना चाहिए, जिसके साथ 'HIGH FAT', 'HIGH SUGAR' या 'HIGH SALT' लिखा हो।

कोर्ट ने FSSAI को निर्देश दिया कि चिंता वाले न्यूट्रिएंट्स पर थ्रेशहोल्ड वैल्यू तय करने के लिए, अतिरिक्त शुगर और अतिरिक्त वसा के बजाय कुल शुगर और सैचुरेटेड फैट पर ध्यान दिया जाए।

थ्रेशहोल्ड लेवल न कम हों और न बहुत अधिक।

चेतावनी

सभी पर लगा हो अलग-अलग लेबल

कोर्ट ने कहा कि चिंता वाले न्यूट्रिएंट (फैट, शुगर या नमक) के लिए एक अलग हेक्सागोनल वॉर्निंग लेबल होना चाहिए।

कोर्ट ने निर्देश दिया कि पैकेज के मुख्य डिस्प्ले पैनल के अनुपात में हेक्सागन का आकार ऐसा होना चाहिए कि हर हेक्सागन उस पैनल का 4 प्रतिशत से 5 प्रतिशत हिस्सा दिखाए, जैसा कि इंटरनेशनल प्रैक्टिस से पता चलता है।

कोर्ट ने कहा कि लेबल का आकार सभी तरह की परिस्थितियों में साफ तौर पर दिखना चाहिए।

ADVERTISEMENT