महाराष्ट्र में सोमवार को नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर अजनी रेलवे स्टेशन के पास पत्थर फेंके गए। गनीमत रही कि ट्रेन के A2 कोच की सिर्फ बाहरी खिड़की का शीशा टूटा और कोई घायल नहीं हुआ। ट्रेन बिना किसी रुकावट के अपनी मंजिल की ओर बढ़ती रही।
मनीष नगर के पास दुरंतो पर पथराव
ट्रेन पर यह पथराव अजनी स्टेशन से निकलने के तुरंत बाद हुआ। जब ट्रेन मनीष नगर से गुजर रही थी, तभी एक अनजान शख्स ने उस पर पत्थर फेंके। फिलहाल, ट्रेन अपनी सामान्य रफ्तार से चल रही है।