LOADING...
मध्य प्रदेश: दलित के घोड़े पर बारात निकालने पर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में हुआ पथराव
मध्य प्रदेश में दलित की बारात पर पथराव (तस्वीर: ट्विटर/@ShubhamShuklaMP)

मध्य प्रदेश: दलित के घोड़े पर बारात निकालने पर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में हुआ पथराव

लेखन गजेंद्र
Jun 06, 2023
03:39 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दलित दूल्हे की घोड़े पर बारात निकली तो लोगों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि सवर्ण जाति के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी पर बारात पर पथराव किया। जानकारी के मुताबिक, घटना बकस्वाहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव की है। दूल्हा रितेश अहिरवार की बारात सागर जिले के शाहगढ़ के लिए जानी थी। रितेश की शिकायत पर पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें 20 नामजद शामिल हैं।

विरोध

हंगामे की आशंका के चलते पहले ही तैनात थी पुलिस

शादी को लेकर पहले से इलाके में विवाद चल रहा था, इसे देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बावजूद जब बारात निकली तो दबंगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें पुलिस अधिकारी कहते दिख रहे हैं "दूल्हा जैसा बोलेगा, जिस रास्ते से बोलेगा, वहां से बारात निकलेगी। पुलिस प्रशासन उनके साथ है।" बाद में पुलिस बल के साथ बारात सुरक्षित निकाली गई।

ट्विटर पोस्ट

पुलिस बल के साथ बारात निकालने के लिए तैयार दिखा दूल्हा