Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
बज
मिजोरम
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
भारतीय नौसेना
बिजली संकट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / डोमिनिका से खाली हाथ वापस लौट रही मेहुल चोकसी को लाने गई विशेष टीम
देश

डोमिनिका से खाली हाथ वापस लौट रही मेहुल चोकसी को लाने गई विशेष टीम

डोमिनिका से खाली हाथ वापस लौट रही मेहुल चोकसी को लाने गई विशेष टीम
लेखन प्रमोद कुमार
Jun 04, 2021, 04:03 pm 3 मिनट में पढ़ें
डोमिनिका से खाली हाथ वापस लौट रही मेहुल चोकसी को लाने गई विशेष टीम

डोमिनिका में गिरफ्तार भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को लाने गई टीम खाली हाथ वापस भारत लौट रही है। दरअसल, डोमिनिका के हाई कोर्ट ने चोकसी की ओर से दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई जुलाई तक स्थगित कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर सारी कानूनी अड़चनें पार हो जाती हैं, तब भी चोकसी को भारत लाने में एक महीने से अधिक का समय लग सकता है। इसे देखते हुए टीम वापस लौट रही है।

पृष्ठभूमि
क्या है मामला?

PNB घोटाले के लिए भारत में वांछित मेहुल चोकसी पिछले कुछ साल से एंटीगुआ में रह रहा है और बीते सोमवार को वह यहां से भी गायब हो गया था। दो दिन बाद उसे डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वह नाव के जरिए एंटीगुआ से डोमिनिका पहुंचा था और यहां से क्यूबा भागने की फिराक में था। उसके खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है। दूसरी तरफ भारत चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश में लगा है।

जानकारी
गुरुवार रात को डोमिनिका से निकल चुकी टीम

चोकसी के प्रत्यर्पण से संबंधित कागजात लेकर और उसे भारत लाने के लिए आठ सदस्यीय टीम डोमिनिका गई थी। अब अगली सुनवाई में लगने वाले समय को देखते हुए यह टीम वहां से उड़ान भर चुकी है। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, इस टीम को लेकर डोमिनिका गया कतर एयरवेज का जेट विमान गुरुवार रात को मेलविल्ले हाल एयरपोर्ट से वापसी की उड़ान भर चुका है। बताया जा रहा है कि यह टीम आज रात तक दिल्ली पहुंच सकती है।

जानकारी
टीम में शामिल हैं अलग-अलग एजेंसियों के आठ अधिकारी

भारत से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कुल आठ अधिकारियों की एक टीम 28 मई को डोमिनिका पहुंची थी। यह टीम अपने साथ चोकसी के भारत प्रत्यर्पण के कागजात और एक जेट विमान लेकर गई थी। IPS अधिकारी शारदा राउत इस टीम की अहम सदस्य हैं। वो CBI की बैंकिंग धोखाधड़ी को देखने वाली ब्रांच की प्रमुख हैं। राउत ही पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले की जांच कर रही हैं।

डोमिनिका
चोकसी के खिलाफ डोमिनिका में चल रहे दो मामले

फिलहाल डोमिनिका की जेल में बंद चोकसी के खिलाफ वहां की अदालतों में दो मामले चल रहे हैं। पहला मामला उसका डोमिनिका में अवैध प्रवेश से जुड़ा हुआ है। इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट में 14 जून को अगली सुनवाई होनी है। दूसरा मामला वहां के हाई कोर्ट में चल रहा है। हाई कोर्ट में दायर याचिका में चोकसी ने आरोप लगाया है कि उसे गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया है और उसे वापस एंटीगुआ भेजा जाए।

अड़चन
चोकसी के पास है एंटीगुआ की नागरिकता

डोमिनिका में गिरफ्तार हुए चोकसी के पास एंटीगुआ की नागरिकता है, लेकिन वहां की सरकार उसे वापस नहीं लेना चाहती। उसका कहना है कि अगर चोकसी को एंटीगुआ भेजा जाता है तो उसे कानूनी सरंक्षण मिल जाएगा। इसके बदले एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने डोमिनिका से चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की अपील की है। अब डोमिनिका की अदालतों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि वहीं से चोकसी को एंटीगुआ या भारत भेजे जाने का फैसला होगा।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
PNB घोटाला
एंटीगुआ
मेहुल चोकसी
ताज़ा खबरें
बालों को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
बालों को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
रिटायर हुई बजाज की CT100 मोटरसाइकिल, निर्माण कार्य किया बंद
रिटायर हुई बजाज की CT100 मोटरसाइकिल, निर्माण कार्य किया बंद ऑटो
IPL 2022: दूसरा क्वालीफायर जीतकर फाइनल में राजस्थान, बटलर ने लगाया शतक
IPL 2022: दूसरा क्वालीफायर जीतकर फाइनल में राजस्थान, बटलर ने लगाया शतक खेलकूद
साइकोलॉजी के क्षेत्र में बनाएं करियर, इन जगहों पर कर सकते हैं काम
साइकोलॉजी के क्षेत्र में बनाएं करियर, इन जगहों पर कर सकते हैं काम करियर
लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में
लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
PNB घोटाला
PNB में धोखाधड़ी का एक और मामला, तमिलनाडु की कंपनी ने लगाया 2,060 करोड़ का चूना
PNB में धोखाधड़ी का एक और मामला, तमिलनाडु की कंपनी ने लगाया 2,060 करोड़ का चूना बिज़नेस
भगोड़े नीरव मोदी के जीवन पर आधारित वेब सीरीज बनाएगी अबुदंतिया एंटरटेनमेंट
भगोड़े नीरव मोदी के जीवन पर आधारित वेब सीरीज बनाएगी अबुदंतिया एंटरटेनमेंट मनोरंजन
डोमिनिका की कोर्ट ने मेहुल चोकसी को जमानत दी, इलाज के लिए एंटीगुआ जा सकेगा
डोमिनिका की कोर्ट ने मेहुल चोकसी को जमानत दी, इलाज के लिए एंटीगुआ जा सकेगा देश
मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण के लिए डोमिनिका गई है आठ सदस्यों वाली विशेष टीम- रिपोर्ट
मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण के लिए डोमिनिका गई है आठ सदस्यों वाली विशेष टीम- रिपोर्ट देश
डोमिनिका की कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई अस्थाई रोक
डोमिनिका की कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई अस्थाई रोक देश
और खबरें
एंटीगुआ
CBI ने मेहुल चोकसी के खिलाफ दर्ज किया नया मामला, 22 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
CBI ने मेहुल चोकसी के खिलाफ दर्ज किया नया मामला, 22 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप देश
मेहुल चोकसी ने किया खुद के अपहरण का दावा, कहा- RAW एजेंटे ने की थी मारपीट
मेहुल चोकसी ने किया खुद के अपहरण का दावा, कहा- RAW एजेंटे ने की थी मारपीट दुनिया
डोमिनिका सरकार ने मेहुल चोकसी को दिया बड़ा झटका, घोषित किया अवैध अप्रवासी
डोमिनिका सरकार ने मेहुल चोकसी को दिया बड़ा झटका, घोषित किया अवैध अप्रवासी देश
डोमिनिका सरकार ने कोर्ट से कहा- मेहुल चोकसी को भारत भेजा जाए
डोमिनिका सरकार ने कोर्ट से कहा- मेहुल चोकसी को भारत भेजा जाए देश
भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के कागज डोमिनिका भेजे, प्राइवेट जेट भी भेजा गया
भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के कागज डोमिनिका भेजे, प्राइवेट जेट भी भेजा गया देश
और खबरें
मेहुल चोकसी
PNB घोटाला मामला: नीरव मोदी की बहन ने ED को सौंपे 17.25 करोड़ रुपये
PNB घोटाला मामला: नीरव मोदी की बहन ने ED को सौंपे 17.25 करोड़ रुपये देश
ED ने सरकारी बैंकों को भेजी माल्या, मोदी और चोकसी से जब्त 9,371 करोड़ की संपत्ति
ED ने सरकारी बैंकों को भेजी माल्या, मोदी और चोकसी से जब्त 9,371 करोड़ की संपत्ति देश
CBI ने मेहुल चोकसी के खिलाफ दाखिल की अतिरिक्त चार्जशीट, लगाए सुबूत मिटाने के आरोप
CBI ने मेहुल चोकसी के खिलाफ दाखिल की अतिरिक्त चार्जशीट, लगाए सुबूत मिटाने के आरोप देश
कोरोना वायरस: दुनिया को अब भारत पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को हटाना चाहिए- सरकार
कोरोना वायरस: दुनिया को अब भारत पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को हटाना चाहिए- सरकार देश
डोमिनिका में गिरफ्तार चोकसी को भारत लाने के लिए करना होगा लंबा इंतजार
डोमिनिका में गिरफ्तार चोकसी को भारत लाने के लिए करना होगा लंबा इंतजार देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022