NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / काबुल से भारतीय नागरिकों सहित 110 लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचा विशेष विमान
    अगली खबर
    काबुल से भारतीय नागरिकों सहित 110 लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचा विशेष विमान
    काबुल से भारतीय नागरिकों सहित 110 लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचा विशेष विमान।

    काबुल से भारतीय नागरिकों सहित 110 लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचा विशेष विमान

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 10, 2021
    03:47 pm

    क्या है खबर?

    अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से वहां फंसे भारतीयों को निकालने के सरकार के प्रयासों में शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है।

    तालिबानी सरकार और भारतीय विदेश मंत्रालय के बीच लंबी बातचीत के बाद 'ऑपरेशन देवी शक्ति' के तहत भारत से भेजे गए विशेष विमान ने सुबह अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 110 लोगों के साथ उड़ान भरी और वह दोपहर में दिल्ली पहुंच गया।

    विमान में भारतीय नागरिकों सहित अफगानी सिख और हिंदू भी सवार है।

    चर्चा

    अफगानी दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में थे भारतीय अधिकारी

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, विदेश मंत्रालय के अधिकारी पिछले कई सप्ताह से दिल्ली स्थित अफगानी दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में थे और उन्होंने विशेष विमान से अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए काम किया था।

    इसके बाद आपसी सहमति के आधार पर भारत ने बुधवार को काबुल के लिए विशेष विमान रवाना किया था। यह विमान गुरुवार को वहां फंसे भारतीय नागरिकों सहित अन्य अफगानी नागरिकों को लेकर भारत पहुंच गया।

    पुनर्वास

    सोबती फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा अफगानी नागरिकों का पुनर्वास

    इंडिया वर्ल्ड फोरम के एक बयान के अनुसार, विशेष विमान में भारतीय नागरिकों और हिंदू और सिख समुदाय के व्यथित अफगान नागरिकों के साथ काबुल में आतंकवादी हमले के दौरान मारे गए स्थानीय सुरक्षा गार्ड महरम अली के परिवार को भी लाया गया है।

    भारत पहुंचने वाले अफगान नागरिकों का सोबती फाउंडेशन द्वारा पुनर्वास किया जाएगा।

    फोरम ने कहा कि यह विमान भारत में उपचार के लिए आए 90 अफगानी नागरिकों और चिकित्सा आपूर्ति लेकर वापस लौटेगी।

    धार्मिक ग्रंथ

    धार्मिक ग्रंथों को भी लाया गया है भारत

    सोशल मीडिया पर आए एक विडियो में विमान से एक अफगानी सिख को निकलते दिखाया गया है। इसमें वह कह रहा है कि वह तीन महीने बाद भारत के लिए उड़ान भर रहे हैं।

    इस विमान से अफगानिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारों से तीन श्री गुरु ग्रंथ साहिब और 5वीं शताब्दी के प्राचीन असमाई मंदिर, काबुल से रामायण, महाभारत और भगवद गीता सहित प्रमुख हिंदू धार्मिक ग्रंथों को भी लाया गया है। हालांकि, सरकार ने अभी कोई बयान नहीं दिया है।

    पृष्ठभूमि

    वाणिज्यिक उड़ानों पर है प्रतिबंध

    तालिबान ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। इसे देखते हुए भारत ने उसी दिन से वहां के लिए सभी कमर्शियल उड़ानों को रोक दिया था। वहां फंसे भारतीय लोगों को वायुसेना के विशेष विमानों से भारत लाया गया था।

    भारत के अलावा कई और देशों ने भी काबुल जाने वाली वाणिज्यिक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है। पाकिस्तान समेत कुछ देश ही काबुल के विमान सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं।

    जानकारी

    भारत ने अफगानिस्तान में फंसे 565 लोगों को निकाला

    बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से भारत सरकार ने विशेष विमानों से जरिए 565 भारतीय सहित अन्य अफगानी सिख और हिंदुओं को बाहर निकाला था। उसके बाद से सरकार वहां फंसे अन्य लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    अफगानिस्तान
    तालिबान
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    क्या होते हैं ब्लैक, वॉर्म और व्हाइट होल, ये कैसे हैं एक दूसरे से अलग? ब्लैक होल
    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025

    भारत की खबरें

    कार में एयर फ्रेशनर लगाना क्यों है जरूरी? जानिए इसके फायदे ऑटोमोबाइल
    दुनिया के सबसे प्रदूषित 10 शहरों में शामिल है भारत के 3 बड़े शहर दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 11,850 नए मामले, 555 की मौत महाराष्ट्र
    COP26 अध्यक्ष ने भारत-चीन पर उठाए सवाल, जानिए क्या है मामला जलवायु परिवर्तन

    अफगानिस्तान

    अमेरिका ने स्वीकार की काबुल एयरस्ट्राइक में आम लोगों के मरने की बात, मांगी माफी अमेरिका
    तालिबान ने लड़कों के लिए खोले स्कूल, लड़कियों को नहीं दी कक्षाओं में जाने अनुमति तालिबान
    काबुल में हमला करने वाला आतंकी पहले भारत में हुआ था गिरफ्तार- IS समर्थित पत्रिका भारत की खबरें
    अफगानिस्तान: तालिबान नेता मुल्ला बरादर को बंधक बनाया गया- रिपोर्ट तालिबान

    तालिबान

    तालिबान के सदस्यों को पनाह देता है पाकिस्तान- अमेरिकी विदेश मंत्री पाकिस्तान समाचार
    अपराधियों को इस्लामी नियमों के तहत सजा देगा तालिबान, चोरी करने पर काटे जाएंगे हाथ अफगानिस्तान
    जरूरी मुद्दों पर खामोश क्यों रहते हैं सलमान, शाहरुख और आमिर? नसीरुद्दीन शाह ने बताया अफगानिस्तान
    तालिबान के खौफ से 736 अफगानी नागरिकों ने भारत में शरण के लिए कराया पंजीयन- UNHCR भारत की खबरें

    केंद्र सरकार

    केंद्र सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों को 30 नवंबर तक बढ़ाया; कहां रहेगी सख्ती? गृह मंत्रालय
    तीन साल और RBI के गवर्नर रहेंगे शक्तिकांत दास, सरकार ने बढ़ाया कार्यकाल भारतीय रिजर्व बैंक
    किसान आंदोलन: राकेश टिकैत का सरकार को 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम, नहीं तो... किसान आंदोलन
    आधार कानून के उल्लंघन पर UIDAI करेगा कार्रवाई, जुर्माना लगाने का भी अधिकार मिला आधार कार्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025