तमिलनाडु में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
देश
तमिलनाडु वालों के लिए एक बड़ी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे राज्य में 11 से 14 मई के बीच अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून आने ही वाला है, जिसके साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। इसका असर 15 से ज्यादा जिलों में देखने को मिलेगा, जिनमें तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, नीलगिरी, कोयंबटूर, सलेम और ईरोड जैसे इलाके शामिल हैं।