केरल में दस्तक देकर भी धीमा क्यों है मानसून?
देश
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में 4 जून को एंट्री की थी और शुरुआत में यह दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। देश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। तो आखिर मानसून की रफ्तार में यह रुकावट क्यों आई है?