फिल्म 'टॉक्सिक' के कार्यक्रम में साउंड स्ट्रक्चर गिरा, 2 छात्र घायल
फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में अचानक हंगामा हो गया। दरअसल, वहां लगे साउंड स्ट्रक्चर पर जैसे ही कुछ स्टूडेंट्स चढ़ने लगे, वह भरभराकर गिर गया। इस हादसे में 2 स्टूडेंट्स जख्मी हो गए, वहीं एक युवती के बेहोश होने की खबर है। यह सब तब हुआ जब एक्टर यश भीड़ से बात कर रहे थे।
पुलिस की चेतावनियों के बीच यश ने स्टूडेंट्स की हालत पूछी
यश ने जैसे ही यह देखा, उन्होंने तुरंत अपनी स्पीच रोक दी। उन्होंने सबको सतर्क रहने को कहा और ऑर्गेनाइजर्स से घायल स्टूडेंट्स के बारे में पूछा, जिसके बाद ही उन्होंने आगे बोलने का फैसला लिया।
बता दें कि भीड़भाड़ और भगदड़ के खतरे को लेकर पुलिस ने पहले ही चेतावनी दी थी। इसके बावजूद हजारों स्टूडेंट्स इवेंट में पहुंचे, जिनमें से कई स्टेज के करीब धक्का-मुक्की कर रहे थे या आसपास बनी जगहों पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। यह फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।