SIT ने खोली राम मंदिर चंदे की 'बंद तिजोरी', अंतिम रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी
अयोध्या के राम मंदिर में आए चंदे की जांच में अब एक अहम मोड़ आ गया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी आखिरी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी है। सरकार ने यह रिपोर्ट अब मंदिर ट्रस्ट को भेजी है, ताकि वे आगे की कार्रवाई तय कर सकें।
दरअसल, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चोरी और पैसों के गलत इस्तेमाल के कई आरोपों के बाद FIR दर्ज कराई थी। इसी FIR के आधार पर दान में आए पैसों की जांच के लिए SIT का गठन हुआ था।
SIT का नेतृत्व विजय विश्वास पंत कर रहे
यह SIT ट्रस्ट की ही मांग पर बनाई गई थी और इसकी अगुवाई सीनियर अफसर विजय विश्वास पंत कर रहे हैं। टीम पैसों की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े सभी दावों की गहराई से जांच कर रही थी।
SIT की पिछली जांचों के बाद कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। अब आगे क्या कदम उठाया जाएगा, यह इस अंतिम रिपोर्ट के नतीजों और कानूनी प्रक्रिया पर ही निर्भर करेगा। कहने का मतलब है कि यह मामला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।