अयोध्या राम मंदिर दान में गड़बड़ी, SIT ने 80 लाख रुपये किए बरामद
देश
अयोध्या स्थित राम मंदिर अब एक बड़े विवाद में घिर गया है। विशेष जांच दल (SIT) ने मंदिर के लिए आए दान के गायब होने के मामले में 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज की गई है। SIT को शक है कि मंदिर के नाम पर जमा किए गए पैसे और कीमती सामान का गलत इस्तेमाल हुआ है।
ट्रस्ट की जांच के बीच SIT ने बरामद किए 80 लाख रुपये
SIT की शुरुआती पड़ताल में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं। टीम ने अब तक आरोपियों के घरों से करीब 80 लाख रुपये बरामद किए हैं। वहीं, विपक्षी नेता मंदिर ट्रस्ट से इस मामले पर जवाब मांग रहे हैं। उनका खास निशाना ट्रस्ट के महासचिव हैं, जिन पर आरोप है कि उनके संबंध उन लोगों से हैं जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।