Loading...
ईरान के हमलों से UAE में घायल हुए कई भारतीय, मध्य-पूर्व देशों में फंसे सैकड़ों लोग
ईरान के UAE में हमला करने से कई भारतीय नागरिक भी घायल हुए हैं

ईरान के हमलों से UAE में घायल हुए कई भारतीय, मध्य-पूर्व देशों में फंसे सैकड़ों लोग

Mar 01, 2026
11:17 pm

क्या है खबर?

इजरायल और अमेरिका की ओर से संयुक्त रूप से ईरान पर हमला करने के बाद छिड़े युद्ध से मध्य-पूर्व देशों में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने भी आस-पास के विभिन्न देशों में मौजूद अमेरिका के सैन्य अड्डों को अपना निशाना बनाया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुई इसी तरह के हमलों में कई भारतीय भी घायल हुए हैं। भारतीय दूतावास ने भी इसकी पुष्टि की है।

हमला

ईरान ने दागी 165 बैलिस्टिक मिसाइलें

रिपोर्ट के अनुसार, UAE सरकार ने बताया कि ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों को तबाह करने के लिए 2 दिन में 165 बैलिस्टिक मिसाइलें और 541 ड्रोन दागे हैं।

इनमें से ज्यादातर हमले नाकाम कर दिए हैं, लेकिन मिसाइलों और ड्रोन के मलबे गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 58 अन्य घायल हो गए हैं।

UAE के भारतीय दूतावास ने बताया कि घायलों में कई भारतीय भी शामिल हैं। हालांकि, अब उनकी हालत खतरे से बारह है।

जानकारी

दूतावास भारतीयों की कर रहा हरसंभव मदद

भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, 'ईरान की ओर से UAE में किए गए हमलों में कई भारतीय नागरिकों के घायल होने की सूचना है। वह अस्पताल अधिकारियों के संपर्क में है। हम भारतीय नागिरकों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।'

ADVERTISEMENT

परेशानी

ईरान में फंसे 1,200 कश्मीरी

इजरायल के हमलों से ईरान में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। वहां 1,200 से ज्यादा कश्मीरी फंसे हुए हैं। इसके साथ ही 84 भारतीय छात्र भी हैं।

इसी तरह हज पर गए हैदराबाद के 47 लोग भी सऊदी अरब में फंस गए हैं।

एक महिला ने वीडियो जारी कर बताया कि वहां खाने और रहने के लिए बहुत तकलीफ है।

बता दें कि बढ़ते तनाव के बीच विदेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

ADVERTISEMENT

नियंत्रण कक्ष

मक्का और जेद्दाह में बनाए गए 24X7 नियंत्रण कक्ष

जेद्दाह में भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, 'यात्रा संबंधी व्यवधानों से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए जेद्दा और मक्का में 24x7 समर्पित नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। जेद्दा नियंत्रण कक्ष के नंबर- 0507554611 और मक्का के 0554206203 हैं।'

दूतावास ने आगे लिखा, 'किसी भी मार्गदर्शन या सहायता की आवश्यकता होने पर भारतीय नागरिक निकटतम नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि ये नियंत्रण कक्ष मौजूदा हेल्पलाइन सुविधाओं के अतिरिक्त हैं।'

प्रभाव

तनाव के कारण दिनभर में रद्द हुई 350 उड़ानें

हमलों के बाद मध्य-पूर्व के देशों के हवाई क्षेत्र बंद करने से रविवार को भारत से कुल 350 उड़ानें रद्द की गई हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि भारतीय एयरलाइन कंपनियों को 350 से ज्यादा उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। इनमें से 100 उड़ाने अकेले दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रद्द की गई है। इनमें एयर इंडिया और इंडिगो की सर्वाधिक उड़ानें शामिल हैं। इसी तरह स्पाइसजेट की कुल 24 उड़ानें रद्द की गई हैं।

प्रदर्शन

भारत तक पहुंचा खामेनेई की मौत का विरोध प्रदर्शन

इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के विरोध भारत तक भी पहुंच गया है।

जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक सहित शिया बहुल क्षेत्रों में शोक और विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर, लाल चौक, सैदा कदल, बुडगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग और पुलवामा में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए।

इसी तरह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शिया समुदाय के सदस्यों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ शोक मार्च निकाला।

सख्ती

कश्मीर का लाल चौक सील, इंटरनेट बंद

खामेनेई की मौत के विरोध को फैलने से रोकने के लिए श्रीनगर और दूसरे हिस्सों में पाबंदियां लगाई जा रही हैं।

लाल चौक सील कर दिया गया है और मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। पूरे कश्मीर में सभी स्कूल और कॉलेज दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घाटी में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENT